प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- ओएलएल मुंबई और आईटीएमएस कॉलेज की ओर से कार्यशाला का आयोजन आईटीएमएस कॉलेज परिसर में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्कूल प्रतिनिधियों के सामने आटोमेटेड क्रेन, एज अवाइडेंस रोबोट, आब्जेक्ट अवाइडेंस व्हीकल, जेसीबी-बुलडोजर के मॉडल का निर्माण किया गया। इस दौरान जनपद के कई स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व प्रबंधक मौजूद रहे। कक्षा पांच से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी विज्ञान की समझ को बढ़ाने के साथ जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस अवसर पर विश्वनाथ मिश्र, नवाब फारूकी, धीरज सिंह, खुशी पांडेय, महज़बीं, नाज़नीन अख्तर, श्रवण सिंह, आतिफ, आसमा आदि की मौजदूगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...