भभुआ, जनवरी 29 -- नई चेतना अभियान- 4.0 के तहत जीविका की कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई कार्यशाला लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना उद्देश्य (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नई चेतना अभियान 4.0 के तहत जीविका द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में कैमूर की जीविका दीदियों ने अपना अनुभव साझा किया। जीविका परियोजना के अफसरों ने बताया कि नई चेतना अभियान- 4.0 एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह अभियान दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाया जा रहा है। उन्होंने जोड़ा कि नई चेतना अभियान 4.0 के मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं...