गोंडा, जुलाई 14 -- रुपईडीह, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन व जीपीडीपी का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों को ग्राम पंचायत विकास योजना एवं जल जीवन मिशन के तहत अनेक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक डीपीएमयू अनिल कुमार त्रिपाठी, आयुषी सिंह, शुभम त्रिपाठी,पंकज चौरसिया, बृजभूषण यादव, बीना रानी रहीं। प्रशिक्षकों ने उपस्थित पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, प्रधान, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा ,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं परिषदीय शिक्षकों को जल सारथी ऐप डाउनलोड कर ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के कार्यों एवं उपयोग के बारे में जागरूक करने के लिए जानकारी दी गई। बीडीओ मोनिका पाठक व एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल ने भी उपस्थित लोगों से जल जीवन मिशन के तहत गांव म...