प्रयागराज, अप्रैल 15 -- राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला (कटरा) में बुधवार को छात्राओं के लिए ब्राइडल मेकअप विषय पर कार्यशाला हुई। संचालन आयुषी मेकअब आर्टिस्ट की ओनर आयुषी पांडे एवं कीर्ति पांडे ने किया। उन्होंने छात्राओं को आधुनिक ब्राइडल मेकअप तकनीक, नए ट्रेंड्स और विभिन्न कॉस्मेटिक उत्पादों के सही उपयोग की जानकारी दी। साथ ही मेकअप से जुड़े उपयोगी टिप्स भी साझा किए, जो छात्राओं के कौशल विकास में सहायक साबित होंगे। प्राचार्य अजय पाल सिंह सोमवंशी व शिक्षिका रजनी सोनी ने दोनों विशेषज्ञों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- बंधनी एवं बाटिक पेंटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...