अमरोहा, जनवरी 21 -- रहरा, संवाददाता। मंगलवार को त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में गन्ना सर्वेक्षण कर्मियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में गन्ना प्रजातियों की सटीक पहचान और उन्नत खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। चीनी मिल के उप महाप्रबंधक (गन्ना विकास) एके तिवारी ने बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को कम से कम तीन प्रजातियां उगाने और 31 मार्च तक बसंतकालीन बुआई पूर्ण करने की सलाह दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एके मिश्र ने सर्वेक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए बताया कि गन्ने की पत्ती, अगोले के रंग और पोरियों की बनावट के आधार पर किस्मों की पहचान कैसे की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गन्ने का मध्य भाग पहचान के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस दौरान जेसीडीआई संजय राठी और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिमोहन त्रिपाठी ने सर्वे और बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.