उन्नाव, फरवरी 13 -- उन्नाव। कार्यशाला कर फ़ूड विभाग ने सेफ्टी के कई बिंदुओं पर चर्चा की। यहां आधा सैकड़ा की संख्या में मौजूद व्यापारियों को सहायक आयुक्त खाद्य व मौजूद एमएसओ ने प्रशिक्षण भी दिया। स्वच्छता बनाए रखने की गाइडलाइन के पालन पर विशेष जोर दिया। शुक्रवार को शहर के एक होटल में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से कार्यशाला का किया गया। इसमें खाद्य कारोबारियों को फूड सेफ्टी संबंधी प्रशिक्षण व जानकारी दी गई। प्रशिक्षक दीवा मजहर ने खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मानकों, रंग व सिल्वर वर्क के प्रयोग से बचाव, किचन में स्वच्छता बनाए रखने की गाइडलाइन के पालन पर विशेष जोर दिया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने आगामी त्योहारों में कारोबारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक मात्रा में खाद्य सामग्री जैस...