मुरादाबाद, जुलाई 21 -- मुरादाबाद। सेवा क्षेत्र के उद्यमों के सर्वेक्षण पर जागरूकता व पोर्टल पर रिटर्न भरने में लोगों को सहूलियत देने के उद्देश्य से मंगलवार को सांख्यिकी एवं कार्याक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से कार्यशाला की गई। सेवा निगमित क्षेत्र 2024-25 को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय बरेली, उप क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद की ओर से सिविल लाइंस स्थित गन्ना भवन में हुई कार्यशाला कराई गई। क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के निदेशक अश्विनी कनौजिया ने आर्थिक गतिविधियों, सेवाओं के उत्पादन, रोजगार-सृजन, सेवा उद्यमों की ओर से किए जा रहे सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) के बारे में जानकारी दी। कहा कि, सेवा क्षेत्र के लिए इस सर्वेक्षण के माध्यम से जुटाए जा रहे आंकड़े, साक्ष्य आधारित नीति निर्माण समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण होंगे। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी अश्वि...