रामगढ़, मार्च 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में तीन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला के दूसरे दिन भौतिकशास्त्र, वैदिक गणित, अंग्रेजी और गणित विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। जुबिली कॉलेज भुरकुंडा और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी के अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रो बालकृष्ण ने भौतिकशास्त्र के अंतर्गत गति का नियम, प्रकाश एवं ध्वनि तरंगों के सिद्धांत पर अत्यंत ही ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रो राजेश कुमार, शिक्षक संजय कुमार, गोविंद महतो, एमएल दास, खेल शिक्षक कुमार अमित रंजन और शिक्षिका नूतन मिश्रा ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला विद्यालय के शिक्षक शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...