प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। स्पर्श फिजिकल आर्ट एंड कल्चर संस्था की ओर से आयेाजित नाट्य कार्यशाला के समापन पर आजाद पार्क में सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगकर्मी केके श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी और पंकज पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि उषा मिश्रा, विशिष्ट अतिथि रंजन यादव, समाजसेवी प्रमोद बंसल ने कलाकारों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में विनीता त्यागी, डॉ. जया मोहन, देव त्यागी, मुस्कान दास, भूपेन्द्र सिंह, नैंसी, आयुषी, अंशिका, राजेश कुमार, आलिया, केशव प्रसाद रहे। आभार ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष अजय प्रकाश ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...