मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की ओर से बुधवार को परिषद सभागार में पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एवं अन्य पेंशन योजनाओं पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली भारत सरकार की पेंशन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। उद्घाटन परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, प्रशांत कुमार मैनेजर पीएफआरडीए, भिमसेन एमएसएमई, प्रकाश मिश्रा, तनवीर हसन, पूर्व परिषद अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल पोद्दार, सीए गोपाल तुलस्यान, महामंत्री प्रमोद जाजोदिया व बाबूलाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।परिषद अध्यक्ष ने कहा क...