दुमका, मार्च 11 -- दुमका के एक निजी होटल में जिला स्तरीय एमपावर्ड स्केल अप परियोजना प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने दीप प्रज्वलित कर किया। उप विकास आयुक्त सचान अनिकेत ने गरीबी हटाने और सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए ग्रेजुएशन अप्रोच को लागू करने में ट्रिकल अप की कोशिशों की तारीफ की। जिला पशुपालन पदाधिकारी दुमका, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जे एस एल पी एस ), जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक इंडियन बैंक, विभिन्न एन जी ओ जैसे प्रदान, इसाप, ग्राम ज्योति, सरिता, प्रोग्रेसिव विजन, गोल बिंदु इत्यादि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...