हजारीबाग, मार्च 6 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण योजना बैठक अभियान के तहत पाराडाइज रिसोर्ट में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में की गई। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य प्रशिक्षक के रूप में विनय जायसवाल उपस्थित थे । कार्यशाला का संचालन जिला कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री सुमन कुमार की ओर से की गई। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम सामूहिक ज्ञान से की गई । जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा कार्यशाला के विषय वस्तु पर विस्तार से चर्चा करते हुए ,बताने का काम किया गया कि जिन विषयों पर कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान चर्चा की जानी थी...