बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बीआरसी के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला बीईओ विजय आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में ब्लॉक के सभी 159 परिषदीय विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाना, वित्तीय एवं प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा विद्यालय विकास में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को सशक्त बनाना था। बीईओ ने प्रधानाध्यपकों से कार्यशाला में प्राप्त जानकारियों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने और अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ने की अपील की। एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल और रवीश कुमार मिश्र के निर्देशन में कार्यशाला के प्रशिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.