अलीगढ़, फरवरी 28 -- जट्टारी, संवाददाता। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए टप्पल ब्लॉक सभागार में 26-27 फरवरी को दो दिवसीय ब्लॉक विज़निंग कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधि, किसान, युवा, महिलाएं और अधिकारी एकजुट होकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का व्यावहारिक रोडमैप तैयार किया। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में चली इस कार्यशाला में स्थानीय चुनौतियों पर चर्चा कर 15-20 वर्षों का 'ब्लॉक विज़न फ्रेमवर्क' बनाया गया। पहले दिन ग्राम पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और युवाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण व बुनियादी ढांचे पर गहन संवाद किया गया। वहीं दूसरे दिन सुझावों को संकलित कर प्राथमिकताएं तय कीं गयी जिसमें महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, खेती-पशुपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.