बाराबंकी, मई 20 -- बेलहरा। नगर पंचायत बेलहरा में बोर्ड बैठक के कार्यवाही रजिस्टर में अवैध प्रविष्टियों का गंभीर मामला सामने आया है। नगर पंचायत के निर्वाचित और नामित सभासदों ने सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी, तहसील फतेहपुर को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर पद के दुरुपयोग और मनमानी का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- कार्यवाही रजिस्टर में फर्जीवाड़ा पर लामबंद हुए सभासदशिकायत का विवरण सभासदों ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को हुई बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक वार्ड से विकास के लिए दो अनिवार्य कार्यों के प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उस समय कार्यवाही रजिस्टर में कार्यों का विवरण अंकित नहीं किया गया था, जिसके कारण किसी भी सभासद ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन...