बागपत, फरवरी 28 -- बड़ौत। ट्रांसमिशन टॉवर तले नगर पालिका परिषद द्वारा बनाये गए डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बुझने के बाद लाइन को चालू कर दिया गया। विभाग के अधिकारी इस मामले में एसडीएम से मिले जिसके बाद ट्रांसमिशन टावर की लाइन तले लगे कूड़े के ढेर को हटवाया गया। दरअसल, गुरुवार की शाम पालिका द्वारा बनाये गए डंपिंग ग्राउंड (कूड़े के पहाड़) में आग लग गई थी। आग इतनी जोरदार थी कि लपटें और धुंआ काफी दूर तक दिखाई दे रही थी। इस आग से बड़ौत-किरठल लाइन ट्रिप हो गई थी। ट्रांसमिशन विभाग के एक्सईएन मोहित राव ने अन्य अधिकारियों संग रात्रि में ही मौका मुआयना किया था। उन्होंने पालिका ईओ को भी फोन कर सूचना दी थी, लेकिन पालिका का कोई कर्मी तक मौके पर नहीं पहुँचा था। 24 घन्टे तक आग लगी रहने के कारण इस लाइन को सुचारू नहीं किया जा सका था। एक्सईएन मोहित राव ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.