नोएडा, मई 1 -- दनकौर, ब्रिजेश कुमार। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को दनकौर थाने की बिलासपुर चौकी के कार्यवाहक प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। पांच दिन पहले इसी चौकी के प्रभारी और सिपाही को निलंबित किया गया था। बिलासपुर चौकी क्षेत्र में शराबियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए कार्यवाहक चौकी प्रभारी अंकित सक्सेना को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। पांच दिन पहले बिलासपुर चौकी के प्रभारी अनूप दीक्षित और एक सिपाही अनुज लाम्बा को निलंबित किया गया था। यह भी पढ़ें- लापरवाही पर टंडियावां थानाध्यक्ष निलंबित किसान नेताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...