मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सहकारिता विभाग की ओर से जिले के पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों और व्यापार मंडल के अध्यक्षों के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी मीनू कुमारी के संयोजन में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन मुंगेर-जमुई सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक की अध्यक्ष मिंटू देवी ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली को मजबूत करना, आय में वृद्धि और आत्मनिर्भर बनाना था। प्रशक्षिण के दौरान प्रतिभागियों को उनके दायित्व, लेखा संधारण, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, ड्रग लाइसेंस प्राप्त करना, पैक्स कंप्यूटरीकरण, पैक्सों में कृषक समृद्धि केन्द्र की स्थापना आदि बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि, सरकार के द्वारा सहकारिता...