बिहारशरीफ, जून 2 -- सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले सरमेरा बाजार के पास एनएच 33 मोकामा बरबीघा रोड पर पुलिया बनवाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार राय ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र भेजा है। दिए पत्र में उन्होंने लिखा है कि पुलिया नहीं होने से शहर से निकलने वाला गंदा पानी जमा रहता है। इससे जलजमाव होने से शहरवासी काफी परेशान हैं। पुलिया बनाकर जलनिकासी की व्यवस्था करने से ही इसका स्थाई समाधान होगा। इस दिशा में उन्होंने जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की अपील की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- कार्यपालक पदाधिकारी ने पुल बनाने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भेजा पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...