पलामू, दिसम्बर 7 -- हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने रविवार को नगर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा बिना नक्शा पास कर किए जा रहे भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण संबंधी नियमों के पालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में नया मकान बनाने या पुराने मकान में किसी प्रकार का निर्माण, परिवर्तन करने से पहले नक्शा अनुमोदन कराना अनिवार्य है। प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता बृजलाल यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...