कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या से नगर निकायों में आक्रोश
खगडि़या, अगस्त 3 -- खगड़िया । नगर संवाददाता डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को नगर परिषद खगड़िया कार्यालय पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं कठोर दंड की मांग की गई। शोकसभा के दौरान नगर परिषद परिसर में गमगीन माहौल रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि यह घटना केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे नगर निकाय तंत्र पर हमला है। यदि नगर निकायों में कार्यरत अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि स्वयं सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो विकास कार्यों एवं जनसेवा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नप ईओ के निधन पर शोक की लहर, अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.