कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर शोकसभा
भागलपुर, अप्रैल 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव और सुल्तानगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की उनके कार्यालय में हुई हत्या से पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल परिसर स्थित सभागार में शोकसभा आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार एक कर्मठ, ईमानदार और जिम्मेदार अधिकारी थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में सराहनीय योगदान दिया। उनकी हत्या अत्यंत निंदनीय और दुखद है। शोक सभा में डीसीएलआर सरफराज नवाज, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार सहित नगर पंचायत, प्रखंड, अंचल, डीसीएलआर कार्यालय और निबंधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज हमले के विरोध में भभुआ नगर परिषद में शोकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.