किशनगंज, मार्च 24 -- काठाकुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत ठाकुरगंज में स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर जारी गतिरोध सोमवार को समाप्त हो गया। मुख्य पार्षद के नेतृत्व में सभी पार्षदों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में शुरू किया गया भूख हड़ताल स्थानीय विधायक की पहल के बाद खत्म हो गया।जानकारी के अनुसार, लंबे समय से कार्यपालक पदाधिकारी का पद रिक्त रहने से नगर पंचायत के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी के विरोध में मुख्य पार्षद सहित सभी पार्षद सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक गोपाल अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय मंत्री से लगातार मोबाइल पर बातचीत की। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर पंचायत ठाकुरगंज के लिए इरफान आलम को कार्यपालक पदाधिकारी निय...