दरभंगा, अगस्त 5 -- सिंहवाड़ा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में बुधवार को अधिकारियों एवं कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला। रोहतास के डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में निकले कैंडल मार्च के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कैंडल मार्च नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर अतरवेल भरवाड़ा एसएच होते हुए सिंहवाड़ा बाजार तक पहुंचा। सरकार एवं प्रशासन से हत्या में शामिल आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। मौके पर नगर प्रबंधक प्रसून कुमार, लेखापाल चंद्रशेखर मिट्ठू, संदीप कुमार, कुणाल कुमार, श्रवण कुमार, सुंदर माला कुमारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हत्या के विरोध में बलिया में कैंडल मार्च यह भी पढ़ें- Khagaria News: कार्यपालक पदाधिकारी की हत्...