कार्यदायी संस्था दारा इंजीनियर्स होगी ब्लैक लिस्ट
फिरोजाबाद, जून 8 -- कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल पहुंचाने के संकल्प को गति देने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कार्यों की धीमी प्रगति और लापरवाही करने पर कार्यदायी संस्था दारा इंजीनियर्स को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने समीक्षा में पाया कि दारा इंजीनियर्स और एलएनटी द्वारा कार्य धीमी गति से कराया जा रहा है। उन्होंने कार्य में सुधार न होने पर दारा इंजीनियर्स को तत्काल ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के कारण जहां-जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी ओवरहेड टैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.