कार्यदाई संस्था यूपी सिडको को कारण बताओ नोटिस, नदारद क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पर कार्रवाई के दिए निर्देश
चित्रकूट, जुलाई 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यू सर्किट हाउस परिसर में शेष मिट्टी भराई एवं बाउंड्रीवाल के कार्य को अतिरिक्त मैनपावर लगाकर जल्द पूर्ण कराए।उन्होंने यूपीपीसीएल को निर्देश दिए कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में अग्निशमन प्रणाली से संबंधित लंबित कार्य तत्काल पूर्ण कराएं। ताकि अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त किया जा सके। इसके साथ ही 50 शैय्या वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण सितंबर माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निबंधन कार्यालय भवन के निर्माण एवं हैंडओवर की स्थिति की जानकारी ली। कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया कि भवन पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.