मऊ, मई 17 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद, क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-02, भीटी में विसर्जन घाट का सौंदर्यीकरण निर्माणाधीन कार्य का मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यदाई संस्था को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।निरीक्षण में पाया कि निर्माणाधीन कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने हो रहे निर्माण कार्य के बारे में कार्यदाई संस्था से जानकारी ली। कार्यदाई संस्था द्वारा बताया गया कि कार्य निर्धारित समय में पूर्ण नहीं होने के कारण धनराशि बिलंब से प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अब धनराशि प्राप्त हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने युद्ध स्तर पर लेबर मिस्त्री की संख्या में वृद्धि कर कार्य पूर्ण कराए जाने के लिए कार्यदायी सं...