वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 और 29 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को बरेका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अफसरों को निर्देशित किया कि अभी से यहां बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनवाएं। प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को तय सुरक्षा मानकों के अनुसार जांचें। कहा कि कार्यक्रम स्थल की पूरी सुरक्षा का दायित्व केवल महिला पुलिस कर्मियों के हाथों में रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मंच क्षेत्र, वीवीआईपी मूवमेंट वाले मार्ग, संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करें। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर बराबर नजर रखें। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकारियों, अतिथियों एवं अन्य आगंतुकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.