पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा करवाने को लेकर विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में 29 परीक्षाकेंद्र बनाये गए हैं, जहां स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। मगर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कई परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में विषय में त्रुटियां पायी गई है। हालांकि पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 के परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड के विषय में सुधार कर दिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक एडमिट कार्ड से मिलानकर परीक्षा में शामिल होने को लेकर निर्देश दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.