प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 9 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहे कार सवार परिवार पर हमला, दुर्व्यवहार व आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। फ़तनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर अगंदा का पूरा गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा गांव निवासी अपनी बहन के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। वहां से रात करीब 10:45 बजे वह कार से घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर परिवार के दो युवक भी चल रहे थे। जैसे ही सभी लोग फतनपुर थाने के भुजैनी नहर के गेट के पास पहुंचे अचानक वहां पहले से मौजूद 4-5 युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और बिना किसी कारण मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कार से पीछ...