विकासनगर, मार्च 19 -- ग्राम मिंडाल में जिला योजना के तहत आयोजित 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। जिला उद्योग केंद्र देहरादून के सहयोग से चले इस कार्यक्रम में 20 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक प्रमिला राणा ने स्वरोजगार संबंधी कौशल सिखाए। समापन पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...