सिमडेगा, फरवरी 25 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध केतुंगाधाम में आयोजित समीक्षा बुधवार को हुई। बैठक में मंदिर परिसर के विकास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुदृढ़ता और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में न्यास समिति, मानव धर्म रक्षक संघ तथा ग्रामीणों की सहभागिता रही। बैठक की अध्यक्षता केतूंगा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष सुकरा केरकेट्टा ने की। बैठक में अखंड हरी कीर्तन को और अधिक आकर्षक एवं भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए समिति सदस्य गांव-गांव जाकर स्थानीय कीर्तन मंडलियों से संपर्क करेंगे और उन्हें विशेष आमंत्रण देने की बात कही गई। बैठक में नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में महाशिवरात्रि के लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.