किशनगंज, दिसम्बर 13 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीआरसी बेहबुल डांगी के अंतर्गत संकुल दिवस के अवसर पर यूएचएस बेहबलदंगी में शनिवार को टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विद्यालयों में तैयार शिक्षण-सामग्री का आकर्षक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में यूएमएस गुलशनभीटा, चुरलिगुड़ी, जामुनीगुड़ी, गोथरा, खाड़ीबस्त, यूएचएस बेहबलदंगी, पीएस बड़ाबंगला, मालबस्ती, माणिकपुर तथा मुंशीभीटा के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक शिक्षण-सामग्रियों ने उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों को प्रभावित किया। निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के बाद यूएमएस जमनीगुड़ी को प्रथम स्थान, यूएचएस बेहबुलडागी को द्वितीय स्थान तथा पीएस मालबस्ती और गोठरा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हेतु चयनित किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.