बिजनौर, फरवरी 27 -- विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिविर समापन अवसर पर समाजसेवी गुड सेमिरटर्न चौ. वीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माहे साफिया एवं वैश्वी तोमर ने किया। महाविद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर की गतिविधियों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार चौहान ने कहा कि रासेयो शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयो...