दरभंगा, अप्रैल 13 -- दरभंगा। जिला अतिथि गृह में रविवार को लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई इसमें 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर '१ जयंती पटना पार्टी कार्यालय में मनाने पर चर्चा हुई। कहा गया कि समारोह में दरभंगा जिला से हजारों कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे। मौके पर जिला सह प्रभारी प्रवीण झा, महिला सेल की जिला अध्यक्ष गुंजन कुमारी, जिला कार्यालय प्रभारी अनिल कुमार पासवान, गौतम सिंह पासवान, राधेश्याम यादव, राणा चंदन सिंह, राजकुमार झा, गौरी शंकर पासवान, नागेंद्र चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...