अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। कोकाकोला फाउंडेशन, सैनिटेशन फस्ट इंडिया व एसएम सहगल फाउंडेशन ने विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में सुरक्षित जल व स्वच्छता अभियान के बारें में जानकारी दी। मण्डलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को संस्था के सदस्यों ने इसके बारें में अवगत कराया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि एसएम सहगल फाउंडेशन ने अयोध्या के पांच ब्लॉकों में कुल 75 गांवों को कवर करते हुए जमीनी स्तर पर गतिविधियां संचालित कीं। फाउंडेशन ने स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटकों और प्रदर्शनों का उपयोग किया, जिससे निवासियों को यह दिखाया गया कि स्वच्छता बनाए रखने से बीमारियों को कैसे रोका जा सकता है। सैनिटेशन फर्स्ट इंडिया ने स्कूलों और आंगनवाड़ियों में शौचालय ब्लॉक बनाकर और स्वच्छ जल के लिए टेराफ...