बरेली, जून 9 -- बरेली। खेत बचाओ अभियान के तहत केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नोडल ऑफिसर डॉ. एमपी सागर ने फरीदपुर के ग्राम खेमूनगला में किसानों को बताया कि वर्तमान में बरेली 100 प्रमुख जिलों में आती है जिनमें अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों (नाइट्रोजन, फोस्फोरस व पोटाश) का प्रयोग होता है। अंधाधुंध उपयोग के चलते खेत की मिट्टी का स्वास्थ्य व संरचना खराब हो रही है, उर्वरता कम हो गई है। इस मौके पर निदेशक मो. नदीम व तकनीकी अधिकारी अरुण कुमार का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...