रुडकी, मार्च 25 -- लक्सर, संवादादाता। खंड विकास कार्यालय लक्सर में बुधवार को चार साल बेमिसाल के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिलने से कार्यक्रम में हंगामा हो गया। वहीं, स्थानीय भाजपा नेता ने जनप्रतिनिधि की कुर्सी पर भी कब्जा कर लिया। इसे लेकर भी नाराजगी बनी रही। बुधवार को एसडीएम सौरभ असवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा चार वर्षों में कराए गए विकास कल्याण कार्य की जानकारी दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, सड़क, बिजली व स्वास्थ्य सुविधा और विभिन्न जन कल्याण अधिकारी योजनाओं की सफलता की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...