लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- कुकुरा। कुकुरा के कंपोजिट विद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में 70 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाली बालिकाओं के अभिभावकों को प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने नारी शक्ति से संबंधित आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए और प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। अरविंद वर्मा ने बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। मीना मंच की सुगमकर्ता अकदीप कौर ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मनिर्भर नारी की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर एहतिशाम खान, मो. इस्लाम, सीमा, शिवानी, तसलीमा एवं हुमरा परवीन सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- मानव श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.