भभुआ, जुलाई 16 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, विभिन्न शाखाओं का सौंपा प्रभार योजना, स्थापना, समग्र शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व पोषण योजना की जिम्मेदारी तय (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने जिले में कार्यरत कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का प्रभार सौंपा है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए तीनों कार्यक्रम पदाधिकारियों को अलग-अलग शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, विभागीय अधिसूचनाओं एवं शिक्षा विभाग के प्रावधानों के आलोक में यह प्रभार वितरण किया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवंटित शाखाओं का प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

कार्यक्रम पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां जारी आदेश के अनुसार, कार्यक्रम पदाधिकारी विष्णुकांत राय को प्राधिकृत ...