मथुरा, सितम्बर 11 -- विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आए प्रतिभागियों के एक दल का गुरुवार को श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में आगमन हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा सभी आगन्तुक प्रतिभागियों का आत्मीय एवं पारम्परिक ढंग से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से डॉ. विजय कुमार, राँची से डॉ. विजय यादव, अनूपशहर से डॉ. अजय कुमार वर्मा एवं डॉ. शीलेन्द्र कुमार सिंह तथा देहरादून से डॉ. देव स्वरूप गौतम ने सहभागिता की। विद्यालय परिसर में आगमन पर अतिथियों को पटुका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से ओत-प्रोत विभिन्न मनोहारी ...