दुमका, फरवरी 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। पिछले 47 वर्षो में झामुमो की ओर से आयोजित 2 फरवरी को झारखंड दिवस कार्यक्रम के दौरान पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच गुरु जी का सीधा संदेश नहीं पहुंचा। गुरुजी के नहीं होने के बावजूद कार्यक्रम के दौरान गुरुजी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक बसंत सोरेन के संदेश को सुनने काफी संख्या में संताल परगना के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं की हुजूम कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कमी कार्यकर्ताओं को खलती रही। कार्यकर्ता निगाहें मंच की ओर लगए हुए थे। मंच पर बीच की कुर्सी पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर को लगाया गया था। मंच पर विधायक, सांसद, मंत्री सहित सभी वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नहीं रहने पर दुख जताया, सभी ने कहा कि आज वें भले ही हमारे बीच नहीं हैं पर उनके आ...