औरंगाबाद, मई 2 -- दाउदनगर पखंड में अंतरराष्ट्रीय त्रिविध पावनी महापर्व वैशाख पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुद्ध विहार कटरिया एवं एकौनी के प्रांगण में विश्वगुरु तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पंचशील दीप जला किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, आस्था और शांतिपूर्ण वातावरण में दीप जलाकर भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। एकौनी गांव में भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर बुद्ध के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का उच्चारण किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक उर्जा से ओतप्रोत हो उठा। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर जागरण का कार्यक्रम वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का यह पर्व मानवता, करुणा, अहिंसा और शांति का सं...