बक्सर, मई 29 -- फोटो नावानगर, एक संवाददाता।केसठ प्रखंड के रामपुर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे के स्थानांतरण पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अखंड प्रताप सिंह तथा संचालन बृज बिहारी सिंह ने की। बता दें कि प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे का  स्थानांतरण प्रधान शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय ईटाढ़ी में हुआ है।कार्यक्रम की शुरुआत छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर किया। इस दौरान उनको अंग वस्त्र, डायरी कलम देकर व फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों ने कहा कि इनका कार्यकाल बहुत सराहनीय रहा है। छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में उनका अहम योगदान रहा है। स्थानांतरित शिक्षक ने ...