गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम, संवाददाता। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 96 पंचायतों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए मंगलवार को सम्मानित किया गया। इनमें पटौदी खंड की तुर्कापुर पंचायत को लगातार तीन वर्षों तक टीबी मुक्त रहने पर स्वर्ण प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, जबकि 24 पंचायतों को रजत और 71 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र से नवाजा गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव होते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि टीबी जैसी बीमारी के उन्मूलन के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है और पंचायतों की भूमिका इसमें निर्णायक साबित हो सकती है। डीसी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए निक्षय मित्र और टी...