बहराइच, अप्रैल 13 -- बहराइच, संवाददाता। पंचायत विकास मंच के बैनर तले बलहा और शिवपुर ब्लॉक के प्रधानों ने पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर विरोध जताया। प्रधानों ने सोमवार को बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकाल बढ़ाने और मनरेगा के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने की मांग की। प्रधानों ने कहा कि यदि समय पर पंचायत चुनाव नहीं कराए जाते हैं, तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में कार्य जारी रखने की अनुमति दी जाए, ताकि विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे। कार्यक्रम संयोजक सूरज शुक्ला, डा. श्याम चौधरी प्रधान संघ के अध्यक्ष भगवानदीन ने बताया कि मनरेगा 2005 के अंतर्गत कराए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक लापरवाही से अधूरी पड़ी योजनाएं, वर्षों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई श्रमांश व...