गौरीगंज, अप्रैल 27 -- अमेठी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संभावित देरी को लेकर अमेठी जिले के प्रधानों ने चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है। जगदीशपुर विकास खंड के प्रधान संघ अध्यक्ष उमापति तिवारी ग्राम पंचायत कपूरीपुर ने पत्र लिखकर कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में समय पर चुनाव कराना मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए या उन्हें ही प्रशासक नियुक्त किया जाए। सोमवार को प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह की अगुवाई में विधायक सुरेश पासी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ...