मैनपुरी, अप्रैल 29 -- ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित चौहान की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की कि प्रदेश सरकार या तो समय पर पंचायत चुनाव कराए या फिर वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधानों का तर्क है कि कार्यकाल खत्म होने और चुनाव न होने की स्थिति में ग्रामीण विकास कार्य और जनसुविधाएं प्रभावित होंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी बीडीओ अनुज मिश्रा को सौंपा गया। बैठक में बलराज यादव, नौरतन यादव, बृजेश त्रिवेदी, कृष्णपाल यादव, संजीव चौहान, सतीश यादव, अजब सिंह, नीरू जाटव, शिवम यादव, गंभीर यादव, सुनील चौहान, रामवीर, नागेंद्र, जयपाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को भे...