महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा ब्लाक परिसर में प्रधान संघ द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल का स्वागत किया गया। समारोह के जरिए प्रधानों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया गया।वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने से प्रधानों में खुशी का माहौल है। प्रधान संघ ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने कहा कि कार्यकाल बढ़ाए जाने से गांवों में जो कार्य शेष हैं उसे पूरा कराने का मौका मिला है। इस मौके पर मिठौरा ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, ग्राम प्रधान कृष्णानंद राजदेव प्रजापति, आत्मा चौहान पिंटू उर्फ विशाल, श्यामानंद, मानसिंह चौधरी, ना...