महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने सहित विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों को लेकर अखिल प्रधान संगठन की एक बैठक धानी ब्लाक सभागार में हुई। बैठक में जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद धानी ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानों के कार्यकाल विस्तार को लेकर संगठन द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श भी किया गया।इस दौरान अखिल प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष अजय धर दुबे, जिला संगठन के उपाध्यक्ष चतुर्भुजा सिंह, डॉ. अवध किशोर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने सभी प्रधानों से आगामी 20 मई को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या पहु...